छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

CG में ‘खाकी’ को खुली चुनौतीः इधर SP कर रहे थे 50 लाख के चोरी का खुलासा, उधर चोरों ने लगा दी 35 लाख की चपत, CCTV खंगाल रही पुलिस…

सक्ती. जिले में पुलिस की चुनौतियां कम होने का नाम नहीं ले रही है. आए दिन क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस की नाक में दम कर दिया है. चंद्रपुर के बाद अब सक्ती में हुई बड़ी चोरी की घटना ने पुलिस की नींद उड़ा दी है. सक्ती के दो घरों में चोरों ने हाथ साफ कर दिया है, जिसमें एक व्यापारी के घर से सोने-चांदी के जेवर और नगद रकम मिलाकर करीब 35 लाख की चोरी हुई है. सूचना के बाद पुलिस तत्काल डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम की मदद लेकर जांच शुरू कर दी है.

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

बता दें कि, क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल बन चुका है. पुलिस ने बताया कि, मामले में चोरों की तालाश शुरू हो गई है. आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. चोर ज्यादातर सूने मकानों को ही अपना निशाना बना रहे हैं.

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

सक्ती जिले के चंद्रपुर में व्यापारी के घर में हुई चोरी मामले में सक्ती पुलिस को सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें दो खरीददार भी शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से 50 लाख से अधिक का माल बरामद किया है, जिसमें एक किलो सोना, 150 ग्राम चांदी और 20 हजार रुपए नगद है.

पूरे मामले का खुलासा करते हुए एसपी ने बताया कि, चोरी हुआ 100 प्रतिशत माल चोरों से बरामद कर लिया गया है. मामले में सक्ती, जांजगीर और रायगढ़ जिले की पुलिस संयुक्त रूप से काम करते हुए आरोपी तक पहुंचने में कामयाब हुई है.

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!