Advertisement

पत्थलगांव विधायक रामपुकार सिंह और कलेक्टर ने मृतक के बेटे रोशन साय को लैपटॉप और साइकिल दिया

जशपुरनगर : पत्थलगांव विधायक रामपुकार सिंह और कलेक्टर ने मृतक के बेटे रोशन साय को लैपटॉप और साइकिल दिया

रोशन साय को लैपटॉप और साइकिल दिया

जिला प्रशासन बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए हर संभव सहायता करेगा

विधायक पथलगाव रामपुकार सिंह और कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने शुक्रवार को पत्थलगांव रेस्ट हाउस में मृतक महिला स्व.श्रीमती भूमिजा सिदार के बड़े बेटे 15 वर्ष के रोशन को पढ़ाई के लिए लैपटॉप और सायकल सामाजिक संगठनों के सहयोग से दिया गया। पत्थलगांव विकासखण्ड के पालीडीह में विगत दिनों सड़क दुर्घटना में निधन हुए महिला स्व. श्रीमती भूमिजा सिदार के घर पहुँचकर परिजनों से भेंट की। सभी ने इस दुखद घटना के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। इस अवसर पर एसडीएम आर.एस.लाल, जनपद सीईओ संजय सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गौरतलब है कि पत्थलगांव के बस स्टैंड के समीप विगत दिनों हुए सड़क दुर्घटना एक महिला की मृत्यु हो गई। मृतिका के परिवार में 3 बच्चे, उनकी दादी, एक बुआ है। बच्चों में लगभग 19 वर्ष की राखी, 15 वर्ष का रोशन एवं 12 वर्ष का दीपक शामिल है।

कलेक्टर मित्तल ने इस दुखद घटना के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि अब परिवार की पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की है। परिवार की हर जरूरतों का पूरा ख्याल रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि बच्चों की निःशुल्क उच्च शिक्षा का व्यवस्था हेतु प्रशासन पूरा सहयोग करेगा। रोशन 10वी परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद दुर्ग भिलाई जाकर अपनी आगे की पढ़ाई पूरी कर सकता है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05