Advertisement

राज्योत्सव मेले में होगा ग्रामीण और शहरीअर्थव्यवस्था का अदभूत संगम

कवर्धा: राज्योत्सव मेले में होगा ग्रामीण और शहरीअर्थव्यवस्था का अदभूत संगम

राज्योत्सव मेला में बिखरेंगी छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा

राज्योत्सव के मुख्यअतिथि होंगे पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर

स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम पंडवानी, परसा के फूल और लोकरंग अर्जुदा हो राज्योत्सव के प्रमुख आकर्षण

मेले में पचास से अधिक विभागों की लगाई जाएगी प्रदर्शनी, बैकर्स भी लगाएंगे अपने-अपने स्टॉल

गढ़कलेवा के स्टाल में छत्तीसगढ़ी लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा पाएंगे जनसामान्य

कलेक्टर महोबे ने राज्योत्सव मेला की तैयारियों का लिया जायजा

मंच, बैठक व्यवस्था एवं अन्य तैयारियों के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एक नवम्बर को कवर्धा के आचार्य पंथ गृंथमुनि नाम साहेब शासकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय मैदान में राज्योत्सव मेला का आयोजन किया जाएगा। राज्योत्सव के मुख्यअतिथि पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर होगी। एक दिवसीय राज्योत्सव मेले में इस बार छत्तीसगढ़ की कला-सांस्कृतिक पर आधारित खुबसुरत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छंटा बिखरेगी। राज्योेत्सव मेले में छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति, ग्रामीण और शहरी अर्थव्यवस्था का अदभूत संगम की झलक दिखाई देगी। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर राज्योत्सव की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। मेले स्थल पर लगभग पचास स्टॉल बनाए जाएंगे, जिसमें शासकीय विभागों की लोककल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी, बैकर्स के अलावा अन्य निजी उद्यमी को आगे बढ़ाने को अवसर भी दिए जाएगें। कलेक्टर ने आयोजन स्थल ग्रामीण अर्थव्यस्था पर आधारित रूरल इंडस्ट्रियल पार्क, गोधन न्याय योजना, वनाधिकार पट्ा, मुख्यमंत्री हाट-बाजार, सुपोषण अभियान, धन्वतरी मेडकल स्टोर्स, जैसे शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं पर आधारित स्टॉल लगाने के निर्देश भी दिए है। राज्योत्सव का आयोजन मेले के स्वरूप में होगा, इसके लिए मेले स्थल पर की विशेष साफ-सफाई,पर्याप्त बिजली रौशनी की व्यवस्था और पेयजल व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए है।
मेले में कबीरधाम जिले में संचालित अलग-अलग स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं राज्योत्सव की खुबसुरती बढ़ाने के लिए राज्य के प्रसिद्ध कार्यक्रम लोकरंग अर्जंुदा की शानदार प्रस्तुति होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ शाम 4ः30 बजे से होगा। इस सास्कृतिक कार्यक्रमों में बिलासपुर से कलाकार जी उमा महेश संगीत संध्या की प्रस्तुति देंगे। इसके बाद श्रीमती प्रतिमा बारले अपने लोक गायन पंडवानी के माध्यम से महाकाब्य महाभारत कथा पर अधारित अपनी प्रस्तुति देंगी। राज्योंत्सव के मंच पर लगातार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होती रहेगी और आगे क्रम में परसा के फूल और प्रमुख कार्यक्रम लोकरंग अर्जुंदा की प्रस्तुति होगी।
राज्योत्सव मेले में छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों पर आधारित इस बार लगभग 50 स्टॉल अलग-अलग विभागों की स्टॉल लगाने की तैयारी चल रही है। आयोजन स्थल पर जिले के नागरिकों की छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। वहीं बैकर्स भी अपने-अपने स्टॉल लगाएं और बैकिंग सुविधाओं के साथ-साथ शुभनिवेशों के बारे में जानकारी भी ले सकते है।
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर ने वहां शासकीय योजनाओं पर आधारित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले स्टाल के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्टाल में महिला स्वसहायता समूह के सामग्री, घरेलू साज-सज्जा एवं आवश्यक सजावटी सामग्री, बांसशिल्प एवं हस्तशिल्प का स्टाल लगाएं। उन्होंने गढ़कलेवा के छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्टाल लगाने के लिए कहा। कृषि विभाग के स्टाल में शहद, सीताफल, रागी एवं अन्य उत्पाद भी प्रदर्शनी में रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मंच, बैठक व्यवस्था एवं अन्य तैयारियों की जानकारी ली। परिसर में साफ-सफाई एवं सजावट करने के लिए कहा।
गौरतलब है कि इस बार राज्योत्सव के अवसर पर जनसामान्य गढ़कलेवा के स्टाल में छत्तीसगढ़ी लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा पाएंगे। सभी स्टाल में नागरिकों को शासकीय योजनाओं तथा उपलब्धियों की जानकारी मिलेगी। महिला स्वसहायता समूह के स्टाल में दीपावली की सजावट के लिए सामग्री विक्रय के लिए उपलब्ध रहेंगे। वहीं राज्योत्सव में जिला पंचायत, नगर पालिका कवर्धा, लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी, कृषि, उद्यानिकी, महिला एवं बाल विकास विभाग, आदिमजाति विकास विभाग, जनसंपर्क विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, वन विभाग, मत्स्य पालन, पशु चिकित्सा, सहकारिता एवं श्रम विभाग, क्रेडा विभाग, आयुष विभाग सहित विभिन्न विभागों के अलावा व बैंकर्स द्वारा स्टाल लगाया जाएगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57