ताजा ख़बरेंरायपुर

प्रदेश में फिर मानसून हुआ एक्टिव, इन जगहों पर आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज गरज लपक के साथ बारिश होगी। मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण-पूर्व में जो चक्रवात था, वह अब पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार तक पहुंच गया है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन तेलंगाना और उससे सटे इलाकों में भी है। एक दिन पहले एक ट्रफ दक्षिणी छत्तीसगढ़ से दक्षिणी कोंकण की ओर बढ़ रहा था, जो अब पूर्वी विदर्भ और दक्षिणी कोंकण की ओर बढ़ रहा है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

छत्तीसगढ़ में एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसमें कहा है कि इस दौरान आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। आज शाम-रात में एक-दो बार गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!