Ambikapur : गाय के सिजेरियन ऑपरेश से बछड़े को मिला नवजीवन…………..

गाय के सिजेरियन ऑपरेश से बछड़े को मिला नवजीवन…………..

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

पी0एस0 यादवlब्यूरो चीफlसरगुजाll गाय का सीजेरियन ऑपरेशन कर गर्भ में पल रहे बछड़े को जीवित बाहर निकाल कर चिकित्सकों ने बछड़े को नया जीवन दिया। बतौली निवासी एक पशुपालक की गर्भित गाय जिसका गर्भकाल पूर्ण हो चुका था वह करीब 15 दिन से कमजोर होकर लेट गई थी। पशुपालक के द्वारा इसकी जानकारी शुक्रवार को स्थानीय पशु चिकित्सक तथा उपसंचालक को दी गई। उपसंचालक के निर्देश पर पशु चिकित्सक दरिमा डॉ. सफदर अली खान मौके पर पहुंचे।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

जांच करने पर पाया कि सिजेरियन आपरेशन से गाय के गर्भ मे पल रहे नवजात बछड़े को जीवित बचाया जा सकता है। उच्च अधिकारियों के सलाह से डॉक्टर खान के द्वारा गाय का आपरेशन कर सफलतापूर्वक नवजात बछड़े को निकाला गया जिसके द्वारा गर्भ का तरल पदार्थ पी लिया गया था। डॉ खान ने बताया कि गाय की स्थिति नाजुक बनी हुई है। गाय का उपचार विभाग के द्वारा जारी है। इस आपरेशन मे डॉक्टर सफदर खान के साथ डॉक्टर अनिल चौहान का विशेष सहयोग रहा।