Advertisement

समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन,01 नवम्बर से शुरू होगी धान खरीदी

कोंडागांव: समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन,01 नवम्बर से शुरू होगी धान खरीदी

अवैध धान की आवक को रोकने सीमावर्ती क्षेत्र में कड़ी निगरानी

बॉर्डर पर बनाये गये हैं चेक पोस्ट

अवैध धान पाये जाने पर जप्त कर की जायेगी सख्त कानूनी कार्यवाही

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के तहत जिले में 01 नवम्बर से धान खरीदी शुरू होगी। इस दिशा में सभी आवश्यक तैयारी एवं व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गयी है। इस दौरान अवैध धान की आवक को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र में मैदानी अमले के जरिये कड़ी निगरानी की जा रही है। जिला कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में जिले के सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्र पर अवैध धान की आवक को रोकने हेतु चेक पोस्ट बनाये गये हैं और इन चेक पोस्ट पर पटवारी, पंचायत सचिव, वनरक्षक, कोटवार इत्यादि मैदानी अमले की ड्यूटी लगायी गयी है। इसके साथ ही अंदरूनी रास्तों पर भी सतत चौकसी रखी जा रही है। चेक पोस्टों के निरंतर निरीक्षण हेतु जांच दल गठित किया गया है और सम्बन्धित एसडीएम एवं तहसीलदार को जांच दल के निरीक्षण स्थिति की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये गये हैं।
कलेक्टर दीपक सोनी ने समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन प्रारंभ होने के पहले ही अवैध धान की परिवहन एवं आवक को रोकने के लिए कड़ी कार्यवाही करने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सीमावर्ती क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जाये और अवैध धान पाये जाने की स्थिति में सख्त कानूनी कार्यवाही की जाये। इसके साथ ही हाट-बाजारों में बिचौलियों एवं अन्य व्यावसायियों के धान खरीदी की निर्धारित सीमा तथा उनके गोदाम इत्यादि की जांच कर अवैध धान पाये जाने की स्थिति में समुचित कानूनी कार्यवाही की जाये।उन्होंने इस दिशा में राजस्व, पुलिस, खाद्य, सहकारिता एवं अन्य सम्बन्धित विभागों के सयुंक्त दलों को आपसी समन्वय कर कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये हैं। वहीं अवैध धान की परिवहन एवं आवक को रोकने स्थापित चेक पोस्ट पर 24 घण्टे निगरानी रखने के साथ ही अंदरूनी जंगल के रास्तों में भी सतत निगरानी रखे जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये हैं।
कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर एसडीएम केशकाल शंकरलाल सिन्हा ने सीमावर्ती क्षेत्र के सलना ठेंगापारा,मारंगपुरी चौक, मारंगपुरी जंगल रास्ता, मारंगपुरी-बांसकोट सीमा, हल्दा पड़छीपारा एवं राहटीपारा,बांसकोट चौक, बांसकोट-कोरगांव मार्ग, गम्हरी काजू प्लाट तथा गम्हरी-उड़ीसा मार्ग पर अवैध धान परिवहन एवं आवक रोकने स्थापित चेक पोस्ट का निरीक्षण कर इन चेक पोस्ट पर सतत चौकसी रखे जाने के निर्देश सम्बन्धित मैदानी अमले को दिये। इसी तरह एसडीएम कोंडागांव चित्रकान्त ठाकुर ने बताया कि माकड़ी एवं कोंडागांव ब्लॉक के उड़ीसा सीमा से लगे हुए क्षेत्र छतोड़ी,छिनारी, एरला-बेलोंडी मोड़, फरसापदर हीरापुर, अंरगुला,मिरमिंडा,मगेदा, हीरापुर-तारागांव उड़ीसा मार्ग, बेलोंडी-सोरागुड़ा उड़ीसा मार्ग, बड़ेसोहंगा दादरपारा उड़ीसा मार्ग तथा नेवरा नाला उड़ीसा मार्ग में चेक पोस्ट स्थापित किये गए हैं। उक्त सभी चेक पोस्ट सहित अन्दरूनी जंगल रास्तों पर निगरानी रखने के लिये माकड़ी में एसडीओपी के साथ तहसीलदार ,थाना प्रभारी,राजस्व निरीक्षक, पटवारी,पंचायत सचिवों, वनरक्षकों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिये गए हैं। उन्होंने बताया कि इन ईलाको पर लगातार निगरानी रखे जाने कहा गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47