
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
गुरुग्राम में फर्जी पैथोलॉजी लैब का भंडाफोड़, एक व्यक्ति गिरफ्तार
गुरुग्राम में फर्जी पैथोलॉजी लैब का भंडाफोड़, एक व्यक्ति गिरफ्तार
गुरुग्राम, तीन नवंबर/ मुख्यमंत्री उड़न दस्ते और हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त दल ने बुधवार देर रात एक फर्जी पैथोलॉजी लैब का भंडाफोड़ कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।.
अधिकारी ने कहा कि संयुक्त दल ने 45 त्वरित परीक्षण किट, चार रजिस्टर और कई उपकरण भी जब्त किए।









