छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंबलरामपुरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य
Trending

माध्यमिक शाला बदौली में विज्ञान मेले का आयोजन, बच्चों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच ने मोहा मन

माध्यमिक शाला बदौली में आयोजित विज्ञान मेले में बच्चों ने विज्ञान आधारित मॉडल और प्रयोग प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, शिक्षक एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

माध्यमिक शाला बदौली में विज्ञान मेले का आयोजन, बच्चों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच ने मोहा मन

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

बदौली, 28 फरवरी 2026/आज माध्यमिक शाला बदौली में विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान मेला का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न विज्ञान आधारित मॉडल, प्रयोग एवं नवाचार प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा और रचनात्मक सोच का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच सुरेश राम आंडिल्य, उपसरपंच रामकुमार यादव, यादव समाज के ब्लॉक अध्यक्ष राजधन यादव, बिसुन यादव, सभी पंचगण, ग्रामवासी, शाला के प्रधान पाठक तिवारी सर सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

बच्चों की वैज्ञानिक सोच की सराहना

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

अतिथियों ने बच्चों द्वारा बनाए गए विज्ञान मॉडल और प्रयोगों का अवलोकन किया तथा उनकी रचनात्मकता, जिज्ञासा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में नवाचार, खोज की प्रवृत्ति एवं आत्मविश्वास का विकास होता है।

शिक्षकों का सराहनीय योगदान

प्रधान पाठक एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को निरंतर नवीन प्रयोगों एवं वैज्ञानिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित करने की बात कही।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें लगन, परिश्रम और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!