
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
एशियाई शतरंज चैंपियनशिप : प्रज्ञानानंद, नंदिधा को बढ़त
एशियाई शतरंज चैंपियनशिप : प्रज्ञानानंद, नंदिधा को बढ़त
नयी दिल्ली, दो नवंबर/ शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंद ने एशियाई महाद्वीपीय शतरंज चैंपियनशिप के ओपन वर्ग के आठवें दौर में बुधवार को यहां हमवतन कौस्तव चटर्जी को हराकर एकल बढ़त हासिल की।.
प्रज्ञानानंद ने 53 चाल में जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी खिलाड़ियों पर आधा अंक की बढ़त बना रखी है।.