छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

Ambikapur : दरिमा मोड़ से नवानगर के निर्माणाधीन बदहाल मार्ग से परेशान होकर स्थानीय नागरिकों ने किया चक्का जाम………………

दरिमा तहसीलदार के लिखित आश्वासन के बाद किया गया आवागमन प्रशस्त.....................

दरिमा मोड़ से नवानगर के निर्माणाधीन बदहाल मार्ग से परेशान होकर स्थानीय नागरिकों ने किया चक्का जाम………………

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

पी0एस0यादवIब्यूरो चीफIसरगुजाII निर्माणाधीन दरिमा मोड़ से नवानगर मार्ग का काम लंबे समय से बंद पड़े होने के कारण मार्ग में उड़ रही भारी धूल व बिखरी पड़ी नुकीली गिट्टियों से भरी बदहाल सड़क से त्रस्त होकर आज स्थानीय नागरिकों द्वारा भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जन्मेजय मिश्रा क्षेत्रीय नेता दारा सिंह कुमारी बुधमेत कुजुर किसान मोर्चा जिला महामंत्री मनोज कंसारी की उपस्थिति में करजी चौक पर चक्का जाम किया गया ! विदित हो कि छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय पर्यटन स्थल मैनपाट व एयरपोर्ट के लिए जाने वाले 28 कि मी लम्बे दरिमा मोड़ से नवानगर मार्ग का निर्माण विगत 2 वर्षों से चल रहा है और अभी सात आठ माह से कार्य बंद पड़ा हैl

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

लोक निर्माण विभाग व उनके ठेकेदारों की हीला हवाली व लापरवाही के चलते 28 किलोमीटर का यह मार्ग आज भी अपूर्ण है निर्माण कार्य अधूरा होने के कारण मार्ग में धूल उड़ने से आए दिन दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं तथा यात्रियों के साथ साथ मार्ग के अगल बगल वाले घरों व दुकानदारों का जीना भी दूभर हो गया है उन्हें खांसी सर्दी जुकाम व सांस में तकलीफ संबंधी बीमारियां होने लगी है रास्ते में निकली हुई बड़ी-बड़ी गिट्टी के कारण दो पहिया वाहन चलाना बेहद खतरनाक साबित हो रहा है शासन प्रशासन से अनेकों बार आग्रह करने के उपरांत भी बात बनते न देख आज दोपहर स्थानीय नागरिकों द्वारा करजी चौक पर बड़ी संख्या में एकत्रित होकर निर्माण एजेंसी व सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए मैनपाट आवागमन का रास्ता बंद कर दियाl

बाद में आंदोलनकारी बीच सड़क में बैठकर नारेबाजी करने लगे मार्ग अवरुद्ध होने के कारण सड़क के दोनों छोर पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई तत्काल हरकत में आई पुलिस और वहां पर उपस्थित दरिमा तहसीलदार ने आंदोलनकारियों से बात कर चक्का जाम स्थगित करने का आग्रह किया आंदोलनकारियों ने निर्माण एजेंसी के किसी बड़े जिम्मेदार अधिकारी के लिखित आश्वासन के उपरांत ही आंदोलन समाप्त करने की बात कही !

प्रशासन के उच्च अधिकारियों से बात करने के पश्चात उपस्थित तहसीलदार द्वारा 10 दिनों के भीतर कार्य प्रारंभ करने का लिखित आश्वासन देने के बाद 10 दिनों तक के लिए आंदोलन को स्थगित कर दिया गयाl इस अवसर पर मनोज कंसारी गोपाल राजवाड़े श्रवण सिंह राजू सिंह सोमेंद्र कुशवाहा प्रेम सूर्यवंशी अतीष पांडे अंशुमल गर्ग विनोद सोनी सरपंच संजय सिंह जगदीश खलखो धीरेंद्र सारथी प्रकाश सारथी राकेश ठाकुर कुशवाहा धीरेंद्र प्रकाश मिंटू पटेल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे l

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!