मोरबी पुल हादसा : तलाशी अभियान समाप्त हुआ, मृतकों की संख्या 135 पर स्थिर

मोरबी पुल हादसा : तलाशी अभियान समाप्त हुआ, मृतकों की संख्या 135 पर स्थिर

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

मोरबी, तीन नवंबर/ गुजरात सरकार ने मोरबी शहर में मच्छु नदी पर ब्रिटिश काल के एक पुल के टूट जाने की घटना के बाद शुरू किए गए तलाशी अभियान को बृहस्पतिवार को समाप्त करने की घोषणा की। इस हादसे में मृतकों की संख्या 135 पर यथावत बनी हुई है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी।.

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

राज्य आपदा आयुक्त हर्षद पटेल ने मोरबी का दौरा किया और चल रहे तलाशी अभियान को समाप्त करने की घोषणा की। रविवार को इस हादसे के तुरंत बाद इस अभियान को शुरू किया गया था।.