
छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन
पहले के लोग अधिक समझदार थे : हनी सिंह ने ‘बेशरम रंग’ विवाद पर कहा
पहले के लोग अधिक समझदार थे : हनी सिंह ने ‘बेशरम रंग’ विवाद पर कहा
मुंबई, गायक-रैपर यो यो हनी सिंह का मानना है कि शाहरुख खान अभिनीत ‘पठान’ के ‘‘बेशरम रंग’’ गाने को लेकर उठा विवाद यह दिखाता है कि दर्शक पहले अधिक समझदार थे।.
‘‘बेशरम रंग’’ में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के भगवा रंग की बिकिनी में दिखने के बाद से ‘पठान’ फिल्म की काफी आलोचना हो रही है। देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हो रहे हैं और आरोप लगाया जा रहा है कि इस गाने से एक समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं।.