मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर : समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के सख्त निर्देश:कलेक्टर ध्रुव

मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर : समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के सख्त निर्देश :कलेक्टर ध्रुव

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार सड़क संधारण के कार्य को शीघ्रता से पूर्ण कराने कलेक्टर पीएस ध्रुव शुक्रवार को सड़क निरीक्षण पर पहुंचे। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्वक जल्द कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।
कलेक्टर ध्रुव ने इस दौरान जिले की विभिन्न सड़कों के मरम्मत और नवीनीकरण कार्य का सघन निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सरभोका बस्ती से डोंगरी टोला मार्ग लम्बाई 2.46 किमी लागत 314.40 लाख डामरीकर्ण कार्य प्रगति पर, घुटरा से भूसरा पहुंच मार्ग लम्बाई 4.30 कि मी लागत 609.94 लाख, डब्लूबीएम कार्य पूर्ण, मनेन्द्रगढ़ लेदरी परडोल मार्ग लम्बाई 2.14 कि मी लागत 258.15 लाख ब्लूबीएम कार्य पूर्ण, लेदरी हसदो पुल से गुरचहशा मार्ग लम्बाई 3.20 कि मी लागत 334.57 लाख मिटटी कार्य पूर्ण, घुटरा से गरुडोल लम्बाई 6.75 कि मी लागत 974.78 लाख, सड़कों का अवलोकन किया।