
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
नवंबर के पहले हफ्ते में एफपीआई ने 15,280 करोड़ रुपये की खरीदारी की
नवंबर के पहले हफ्ते में एफपीआई ने 15,280 करोड़ रुपये की खरीदारी की
नयी दिल्ली/ दो महीनों तक भारतीय बाजारों से निकासी करने वाले विदेशी निवेशकों ने नवंबर के पहले हफ्ते में जोरदार वापसी करते हुए घरेलू इक्विटी बाजारों में 15,280 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की खरीद की है।.
विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की तरफ से नीतिगत दरों में वृद्धि को लेकर नरम रहने की उम्मीद में विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजारों में जमकर खरीदारी की।.











