
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
शीर्ष दस में से सात कंपनियों का पूंजीकरण 1.33 लाख करोड़ रुपये बढ़ा
शीर्ष दस में से सात कंपनियों का पूंजीकरण 1.33 लाख करोड़ रुपये बढ़ा
नयी दिल्ली/ इक्विटी बाजारों में तेजी के रुख के बीच शीर्ष दस मूल्यवान कंपनियों में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बीते हफ्ते 1,33,707.42 करोड़ रुपये बढ़ गया। सर्वाधिक बढ़त रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) में दर्ज की गई।.
पिछले हफ्ते बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स 990.51 अंक यानी 1.65 प्रतिशत बढ़ा। इससे शीर्ष कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई।.










