ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

क्विज प्रतियोगिता: सांस्कृतिक धरोहर और इतिहास से रूबरू हो रहे युवा

रायपुर : क्विज प्रतियोगिता: सांस्कृतिक धरोहर और इतिहास से रूबरू हो रहे युवा

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

जनसंपर्क के स्टॉल में चल रही प्रतियोगिता को मिला लोगों का प्रतिसाद

छत्तीसगढ़ के युवाओं को राज्य की संस्कृति, इतिहास और धरोहर को जानने, समझने का अवसर मिल रहा है। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में राज्योत्सव के मौके पर लगाए गए जनसंपर्क विभाग के स्टॉल में आज अंतिम दिन युवाओं ने क्विज प्रतियोगिता में उत्साह से हिस्सा लिया।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं और छत्तीसगढ़ के सामान्य ज्ञान पर आधारित क्विज प्रतियोगिता ‘संवाद आपका और हमारा‘ का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में युवाओं सहित विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभाई। जनसंपर्क स्टॉल में क्विज प्रतियोगिता के साथ-साथ पारंपरिक छत्तीसगढ़ी लोक संगीत का भी लोगों ने आनंद लिया।

जनसंपर्क

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे बालोद निवासी विवेक साहू ने बताया कि बड़ा ही अच्छा आयोजन है। इससे सभी आयु वर्ग के लोगों को सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की संस्कृति, इतिहास और धरोहर से रूबरू होने का अवसर मिल रहा है। ऐसा आयोजन राज्य के सभी जिलों में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जैविक खेती को बढ़ावा दिए जाने का जो उत्कृष्ट प्रयास किया गया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि इस विकास पर आधारित प्रदर्शनी में लोक कल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों को एलईडी के माध्यम से लोगों को जानकारी दी गयी। जिसे अबतक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक सहित सभी आयु वर्ग के लाखों लोगों ने अवलोकन कर इसकी सराहना की। स्टॉल में आने वाले लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं और विगत चार साल के विकास कार्यों पर आधारित उपयोगी प्रकाशन सामग्री और ब्रोशर का भी वितरण किया गया।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!