
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़
‘भारत जोड़ो यात्रा’ के राजस्थान पहुंचने से पहले राज्य में सियासी पारा चढ़ा
‘भारत जोड़ो यात्रा’ के राजस्थान पहुंचने से पहले राज्य में सियासी पारा चढ़ा
(संदीप दहिया) जयपुर/ राजस्थान में सर्दी भले ही धीरे-धीरे जोर पकड़ रही हो, लेकिन राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के पहुंचने से पहले राज्य का सियासी पारा चढ़ गया है।.
पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के खेमे के विधायकों ने जहां कांग्रेस आलाकमान के सामने ‘लंबित मुद्दों’ को हल करने की मांग उठाई है। वहीं, गुर्जर समुदाय के नेता विजय सिंह बैंसला ने अपनी पुरानी मांगों को लेकर यात्रा का विरोध करने की धमकी दी है।.











