ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

समय-सीमा की बैठक सम्पन्न

समय-सीमा की बैठक सम्पन्न

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

रागी फसल बुआई कार्यक्रम की लक्ष्य के विरूद्ध विकासखण्डवार की समीक्षा

निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूरा करने के निर्देश दिये

गोधन न्याय योजना के कार्य प्रगति की समीक्षा की

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बलरामपुर/ संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में कलेक्टर विजय दयाराम के. ने समय-सीमा की बैठक ली। उन्होंने मुख्यमंत्री जनचौपाल, जनदर्शन, जन शिकायत, ई-समाधान में विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए समय-सीमा पर निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के विशेष कार्यक्रम अंतर्गत चयनित कलस्टरों में लद्यु धान्य फसल रागी फसल बुआई कार्यक्रम की लक्ष्य के विरूद्ध विकासखण्डवार समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने तातापानी महोत्सव के आयोजन हेतु चल रही तैयारियों के संबंध में जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने गोधन न्याय योजना के कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्मित वर्मी कम्पोस्ट, गौ-मूत्र खरीदी, मल्टीएक्टिविटी गौठानों की संबंध में विस्तृत जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने शासकीय उचित मूल्य दुकानों की जानकारी लेते चिन्हांकित जगहों पर टावर लगवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये, साथ ही राशन कार्ड को आधार नम्बर से जोड़ने, शेष बचे कार्य को शीघ्र पूरा करने को कहा। कलेक्टर ने तातापानी महोत्सव में आयोजित लोगो प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हेतु प्राप्त आवेदनों की जानकारी लेते आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने रबी फसल के अंतर्गत रागी बुआई कार्य की समीक्षा करते हुए समस्त चयनित कलस्टरों में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार बुआई कार्य पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत ई-केवाईसी व वसूल की गई राशि की जानकारी ली। कलेक्टर ने राजीव युवा मितान योजना की विकासखण्डवार समीक्षा करते हुए कुसमी, शंकरगढ़, रामानुजगंज में विद्युत मीटर रीडिंग हेतु नई भर्ती के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने पशुधन विभाग के अधिकारी से पशुओं के एलएसडी टीकाकरण के प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने गृह निर्माण मण्डल के अधिकारी से जिले में निर्माणाधीन विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने रकबा समर्पण के संबंध में सभी विकासखण्डों से जानकारी लेते हुए कहा कि जिन धान उर्पाजन केन्द्रों में किसान धान बेचने नहीं आ रहे हैं, उनका गिरदावरी जांच कर रकबा समर्पण की कार्यवाही करने के निर्देश दिये। भू-अर्जन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को भू-अर्जन के प्रकरणों पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए मुआवजे की राशि का वितरण करने हेतु सभी आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने निर्देशित किया।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री एस.एस.पैकरा, संयुक्त कलेक्टर आर.एन.पाण्डेय, सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, सर्व जिला स्तरीय अधिकारी, सर्व जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपस्थित रहे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!