छत्तीसगढ़बेमेतराराज्य

एसडीएम उर्वसा ने ली बेरला के 15 सेक्टर के अधिकारी कर्मचारियों की बैठक

एसडीएम उर्वसा ने ली बेरला के 15 सेक्टर के अधिकारी कर्मचारियों की बैठक

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बेमेतरा – विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए अनुविभाग बेरला अंतर्गत आने वाले 15 सेक्टर के अधिकारी, कर्मचारियों की बैठक आज विश्राम गृह सभाकक्ष बेरला एवं जनपद पंचायत सभाकक्ष बेरला में अनुविभागीय अधिकारी (रा.) युगल किशोर उर्वशा के द्वारा लिया गया। बैठक में सेक्टर क्रमांक 07 कठिया, 08 सरदा, 09 भेड़नी 10 देवरबीजा 11 परपोड़ा, 12 सोढ़, 13 लेजवारा, 14 बेरला, 15 कुसमी 16 बारगांव, 17 आनंदगाव, 18 भिंभौरी, 19 हसदा, 20 गोडगिरी एवं 21 गुधेली के समस्त सेक्टर ऑफिसर, बीएलओ, निर्वाचन सुपरवायजर संबंधित हल्का पटवारी, पंचायत सचिव सम्मिलित हुए। बैठक के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (रा.) द्वारा मतदान केन्दों को स्वच्छ व सुंदर बनाते हुए आवश्यक मुलभूत सुविधायें सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। मतदान के दौरान आवश्यक व्यवस्थायें जैसे दिव्यांग मतदाताओं हेतु व्हीय चेयर, छायादार स्थान, बिजली आदि की व्यवस्था करने हेतु अधिकारी, कर्मचारी को निर्देशित किया गया। संगवारी मतदान केन्द्र के संबंध में विशेष रूप से चर्चा करते हुए मतदान केन्द्र को सभी सुविधाओं से परिपूर्ण करने निर्देश दिया गया। साथ ही मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए मतदान केन्द्र की अच्छाई को बताते हुए मतदाताओं को मतदान करने हेतु स्वीप गतिविधि निरंतर करने निर्देशित किया गया 80 वर्ष से अधिक व दिव्यांग मतदाताओं के शत प्रतिशत मतदान हेतु विशेष रूप से प्रयास करने के निर्देश भी दिये गये। बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारी, कर्मचारी को निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर जारी होने वाले दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने हेतु भी निर्देशित किया गया। उक्त बैठक के दौरान तहसीलदार बेरला, तहसीलदार भिंभौरी, नायब तहसीलदार बेरला एवं देवरबीजा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बेरला, महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी बेरला विकास खंड शिक्षा अधिकारी बेरला एवं अनुविभाग बेरला अंतर्गत समस्त विभागीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहें।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!