आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने ग्राम सुखरी के धान खरीदी केन्द्र में नये सत्र के धान खरीदी का शुभारंभ किया।

आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने ग्राम सुखरी के धान खरीदी केन्द्र में नये सत्र के धान खरीदी का शुभारंभ किया।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने अपने जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र के ग्राम सुखरी के
धान खरीदी केन्द्र में नये सत्र के धान खरीदी का शुभारंभ किया। अपने निर्वाचन क्षेत्र के सधन दौरा कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सुखरी के धान खरीदी केन्द्र में 6 किसानो से धान प्राप्त कर खरीदी की शुरुआत की। ग्राम मेंन्ड्रा से लेकर सुखरी तक विभीन्न धान खरीदी केन्द्रो का निरिक्षण के साथ ही एकत्र किसानो से मुलाकात कर वे उनकी समस्याओं से अवगत हुए एवं संबंधित अधिकारियों से त्वरित चर्चा कर उसके निदान का प्रयास किया। उन्होंने गौरतलब है कि छत्तीसगढ की कांग्रेस सरकार ने सत्र 2022-23 के लिये 2630/रु प्रति क्विंटल की दर से 110 लाख मिट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है। ग्राम सुखरी में धान खरीदी सत्र के शुभारंभ के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र का भी अवलोकन किया एवं निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। स्थानीय ग्रामीणों की मांग पर सुखरी-हर्राटिकरा मार्ग नवीनीकरण के लिये मुख्य सचिव स्तर पर चर्चा की गयी व उन्हें यह जानकारी दी गयी कि शिघ्र ही नयी सडक का निर्माण प्रारंभ हो जायेगा। निर्वाचन क्षेत्र के दौरे के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री राकेश गुप्ता, ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष श्री विनय शर्मा, श्री मुनेश्वर राजवाडे एवं काफी संख्या में
कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए।

ग्राम सुखरी में नये हाट बाजार के स्थापना की घोषणा

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने अपने सुखरी दौरे के दौरान गांव में करीब 53 लाख रुपय की लागत से नये हाट-बजार के निर्माण की घोषणा की है। उन्होंने जानकारी दी कि स्वास्थय मंत्री श्री टी0एस0 सिंहदेव की पहल पर पूरे अम्बिकापुर विधानसभा में कुल
11 हाट बाजारों की स्वीकृति हुई है इनमें सुखरी भी शामिल है। सुखरी के अलावा गुमगराकला, लटोरी, निम्हा, लहपटरा, डांडगांव, उदयपुर, सलका, तोलगा, डिगमा और लब्जी में भी नये हाट बजार की स्थापना होगी। साथ ही उनहेंने जानकारी दी कि विभन्न ग्रामीण क्ष्ेात्रों में करीब 2 करोड की लागत से सीसीरोड का निर्माण भी किया जायेगा।

ग्राम सुखरी सहित 22 ग्रामीण क्षेत्रों में किसान कुटिर की स्थापना

ग्राम सुखरी में किसानो से चर्चा के दौरान श्री आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने बताया कि स्वास्थयमंत्री टी0एस0 सिंहदेव की पहल पर ग्राम सुखरी, लखनपुर, अमेरा, कुन्नी, चाांदो, उदयपुर, सलका, डांडगांव, खम्हरिया, केदमा, जमगला, निम्हा, अमलभिट्टी, नमना, खैरबार, करजी, बटवाही, डूमरडीह, बरगीडीह, कर्रा, मेण्ड्राकला, दरिमा में किसान कुटिर की स्थापना की जायेगी। इसके लिये लगभग 290 लाख रुपय के निर्माण कार्य का निविदा जारी हो गया है। कार्य शिघ्र पूरा किया जावेगा।

वृक्षमित्र स्व0 ओ0पी0 अग्रवाल को श्रद्धांजली दी गयी

आज वृक्षमित्र स्व0 ओ0पी0 अग्रवाल की जयंती पर ग्राम सुखरी में आदित्येश्वर शरण सिंहदेव की उपस्थिति में उन्हें श्रद्धांजली दी गयी। ग्राम सुखरी के निर्माणाधीर प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र के मैदान में स्व0 ओ0पी0 अग्रवाल की स्मृतियों को याद किया गया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता, ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष विनय शर्मा, मुनेश्वर राजवाडे एवं काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।