छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसूरजपुर

गणतंत्र दिवस के आयोजन से पूर्व फाइनल ड्रेस रिहर्सल का हुआ आयोजन।

गणतंत्र दिवस के आयोजन से पूर्व फाइनल ड्रेस रिहर्सल का हुआ आयोजन।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

• पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, कलेक्टर सरगुजा, पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन मे किया गया रिहर्सल।
• मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण कर ली गई सलामी।
• जिला सरगुजा के विभिन्न विभागों की आकर्षक झाकिया सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित।
• सरगुजा पुलिस की जनहितैषी योजना की झाखी भी होगा आकर्षण का केंद्र।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में कलेक्टर सरगुजा कुंदन कुमार (भा.प्र.से.), पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.)के निर्देशन में आज दिनांक को पीजी कॉलेज ग्राउंड मे गणतंत्र दिवस के पूर्व फाइनल रिहर्सल का आयोजन किया गया जिसमें सीआरपीफ, सीएफ,पुलिस विभाग, नगर सेना सहित, एनसीसी कैडेट्स,स्कूल कॉलेज के प्लाटून शामिल रहे,सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा परेड की सलामी ली गई तत्पश्चात पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज द्वारा परेड की सलामी लेकर कलेक्टर सरगुजा कुंदन कुमार एवं मुख्य अतिथि महोदय के साथ परेड का निरीक्षण किया गया, परेड के निरीक्षण के पश्चात पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सभी प्लाटून कमांडरों को परेड के बारे विशेष हिदायत दी गई, गर्व के साथ परेड मे शामिल होने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

तत्पश्चात वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा दर्शक दीर्घा के बैठने की व्यवस्था, शहीद परिवारों को ससम्मान कार्यक्रम स्थल तक लाने एवं बैठने की उचित व्यवस्था करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए, गणतंत्र दिवस के आयोजन के पूर्व पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मंच एवं कार्यक्रम स्थल के आस पास सुरक्षा हेतु पर्याप्त पुलिस व्यवस्था एवं बेरीकेटिंग करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए, आम जनों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से वाहनों के पार्किंग स्थल ग्राउंड मे हॉकी स्टेडियम के समीप रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही यातायात कर्मचारियों की उचित तैनाती करने हेतु निर्देश जारी किए गए, कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रस्तुति दी गई साथ ही विभिन्न विभागों के झाकियों की जानकारी भी उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा ली गई, 02 वर्ष पश्चात पीजी कॉलेज ग्राउंड में हो रही गणतंत्र दिवस की आयोजन हेतु पुलिस एवं प्रशासन मुस्तैद होकर पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था के साथ गणतंत्र दिवस की तैयारी किया जा रहा हैं।

फाइनल ड्रेस रिहर्सल के दौरान नगर निगम कमिश्नर सुश्री प्रतिष्ठा ममगई, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.), पुलिस अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण अखिलेश कॉशिक, रक्षित निरीक्षक जयराम चेरमाको,सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!