छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसूरजपुर

एसटी, एससी के छात्रों के लिए आर्यभट्ट विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण केन्द्र दुर्ग तथा जगदलपुर में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

सूरजपुर : एसटी, एससी के छात्रों के लिए आर्यभट्ट विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण केन्द्र दुर्ग तथा जगदलपुर में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति जन जाति विकास विभाग द्वारा संचालित वर्ष 2022-23 में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विद्यार्थियों के लिए आर्यभट्ट विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण केन्द्र कन्या जिला दुर्ग तथा बालक जिला जगदलपुर (बस्तर) में प्रवेश की कार्यवाही किया जाना हैं।
प्रदेश के अनुसूचित क्षेत्र में निवासरत कक्षा 12 वीं उत्तीर्ण अनुसूचित एवं अनुसूचित वर्ग के विद्यार्थी जिन्होंने 12 वीं बोर्ड परीक्षा न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक से उत्तीर्ण की हो एवं विज्ञान एवं वाणिज्य विषय के साथ आगामी पढाई के इच्छुक हो। ऐसे इच्छुक विद्याथियों को विभाग के साथ अनुबंध पत्र हस्ताक्षर करना होगा कि विज्ञान एवं वाणिज्य विषयों के स्नातक, स्नातकोत्तर तथा बी.एड की पढाई के पश्चात वे प्रदेश के अनुसूचित क्षेत्रों में शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं देने के लिए सहमत है। कंडिका एक व दो की पूर्ति करने वाले विद्यार्थियों में से बालक एवं बालिकाओं को क्रमशः बस्तर एवं दुर्ग जिला मुख्यालय पर संचालित विज्ञान वाणिज्य केन्द्र पर अस्थायी प्रवेश दिया जाएगा। अस्थायी रूप से प्रवेशित समस्त विद्यार्थियों को स्वयं की रूचि से संबंधित जिला मुख्यालय अथवा आस-पास संचालित शासकीय अथवा मान्यता प्राप्त अशासकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय में संचालित विज्ञान, वाणिज्य विषय की स्नातक अथवा स्नातकोत्तर कक्षाओं में 15 दिवस के अंदर प्रवेश लेना अनिवार्य होगा। प्रवेश के दौरान सहयोग एवं मार्गदर्शन संस्था के प्रशासकीय अधिकारी, संबंधित सहायक आयुक्त द्वारा दिया जाएगा। नियमित शिक्षण संस्थान में प्रवेश के बाद विद्यार्थियों को विज्ञान एवं वाणिज्य विकास केन्द्र स्थायी प्रवेश दिया जाएगा स्थाई प्रवेश के पश्चात् विद्यार्थी को योजना के तहत दी जाने वाली अन्य सुविधाओं की पात्रता होगी। स्नातक स्तर पर एक वर्ष परीक्षा अनुŸाीर्ण विद्यार्थी को पुनः शासकीय व्यय पर 1 वर्ष के लिये प्रवेश की पात्रता होगी। पुनः अनुत्तीर्ण होने पर आगामी 01 वर्ष तक विद्यार्थी को स्वयं के व्यय पर अध्ययन करना होगा। किसी भी स्थिति में स्नातक पाठ्यक्रम हेतु अधिकतम 4 वर्ष तक छात्रवृत्ति एवं अन्य सुविधाओं की पात्रता होगी। कक्षा 12 वीं उत्तीर्ण अनुसूचित जाति, जनजाति की छात्राएं जिन्होने 12 वीं बोर्ड परीक्षा न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक से उत्तीर्ण की हो एवं विज्ञान और वाणिज्य विषय के साथ आगामी पढाई आगामी पढाई के पश्चात प्रदेश के अनुसूचित क्षेत्रों में शिक्षक के रूप मे अपनी सेवाएं देने के लिए सहमति देते हैं तो उन्हें विज्ञान विकास केन्द्र (कन्या) जिला मुख्यालय दुर्ग, विज्ञान विकास केन्द्र (बालक) जिला मुख्यालय जगदलपुर में आवासीय सुविधा प्रदान कर वर्ष 2022-23 में जिला मुख्यालय अथवा आस-पास संचालित शासकीय अथवा मान्यता प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों में बी.एस.सी (गणित, विज्ञान), बी.काम प्रथम वर्ष में प्रवेश ले सकते है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!