
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य
कोविड-19: संक्रमण के 389 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 5,395 हुई
कोविड-19: संक्रमण के 389 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 5,395 हुई
नयी दिल्ली/ भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 389 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,71,219 हो गई है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 5,395 रह गई है।.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से तीन और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,30,608 हो गई है। इन तीन मरीजों में एक वह मरीज भी शामिल हैं, जिसका नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में जोड़ा है।.












