देश उन सभी को कृतज्ञता से याद करता है जिन्हें हमने खो दिया: राष्ट्रपति ने मुंबई हमले की बरसी पर कहा
नयी दिल्ली/ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुंबई आतंकवादी हमले की बरसी पर शनिवार को कहा कि देश उन सभी लोगों को कृतज्ञता के साथ याद करता है जिन्हें देश ने खो दिया।.
राष्ट्रपति ने उन सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि दी जिन्होंने बहादुरी से लड़ाई लड़ी और कर्तव्य निर्वहन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया।.











