
पलामू: सादिक चौक में जांच अभियान, 13 बाइक जब्त, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई
पलामू के सादिक चौक पर 16 अप्रैल को चला यातायात जांच अभियान, 13 दोपहिया वाहन जब्त, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई। कुल ₹23,620 का जुर्माना वसूला गया।
सादिक चौक में सघन जांच अभियान: 13 बाइक जब्त, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर कार्रवाई
पलामू। शहर के सादिक चौक के पास यातायात पुलिस द्वारा 16 अप्रैल 2025 को एक सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की गहन जांच की गई। कई बाइक चालकों को बिना हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस के पकड़ा गया, जबकि रात के समय तीन बाइक चालक नशे की हालत में गाड़ी चलाते पाए गए।
इन सभी आरोपित चालकों को ब्रेन एनालाइजर मशीन से जांच किया गया, जिसमें पुष्टि हुई कि उन्होंने शराब पी रखी थी। इसके बाद 13 दोपहिया वाहनों को जब्त कर शहर थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया।
जब्त वाहनों के संबंध में कार्रवाई हेतु उन्हें जिला परिवहन कार्यालय, पलामू भेजा गया। इसके आधार पर:
-
14 दोपहिया वाहनों पर कुल ₹17,320 का चालान फाइन लगाया गया।
-
एक नो-एंट्री ट्रक पर ₹5,150 का जुर्माना।
-
एक ई-रिक्शा पर ₹1,150 का फाइन तय किया गया।
कुल चालान राशि ₹23,620 वसूली गई है।
यातायात पुलिस ने आम जनता से यातायात नियमों के पालन की अपील की है।