Advertisement

स्कूल से 65 लाख की चोरी छुपाने पर प्रभारी प्राचार्य निलंबित

बिलासपुर-  जिले के बिल्हा ब्लॉक स्थित शासकीय हाई स्कूल, बेलतरा में लगभग 65 लाख रुपये मूल्य की सामग्री चोरी हो गई, लेकिन स्कूल की प्रभारी प्राचार्य ने इस गंभीर मामले को नजरअंदाज कर दिया। न तो उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई और न ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

चोरी गई सामग्री में स्कूल भवन की खिड़कियां, दरवाजे, लोहे की ग्रिल और फर्श की कीमती टाइल्स शामिल हैं। इतनी बड़ी वित्तीय क्षति के बावजूद प्रभारी प्राचार्य श्रीमती कावेरी यादव (मूल पद व्याख्याता एलबी) ने चुप्पी साधे रखी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जब यह मामला सामने आया, तब जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे ने इसे गंभीर मानते हुए लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) को कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन भेजा। DPI ने तत्परता दिखाते हुए श्रीमती कावेरी यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए प्राचार्य
लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्राचार्य ने अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही और उदासीनता बरती है। यह आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 का उल्लंघन है।

निलंबन आदेश छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9 (1)(क) के अंतर्गत जारी किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बिल्हा निर्धारित किया गया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57