Advertisement

उदंती सीतानदी टाइगर रिज़र्व में हिरण को वाहन से मारी टक्कर, 6 आरोपी गिरफ्तार – मांस समेत औजार जब्त

उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में हिरण शिकार, 6 आरोपी गिरफ्तार

 

गरियाबंद, 7 अगस्त 2025 —उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोयबा-इंदागांव मार्ग पर एक अज्ञात वाहन द्वारा मादा चीतल को टक्कर मारकर मारने का मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम को मौके पर खून के निशान और पास की झोपड़ी में चीतल को काटने के साक्ष्य मिले।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

जांच में पता चला कि ग्राम कोयबा के 6 लोगों ने मृत चीतल को उठाकर कुल्हाड़ी, हंसिया और चाकू से काटकर उसका मांस 6 हिस्सों में बांट लिया था। आरोपी जीवन लाल मांझी की निशानदेही पर सभी को गिरफ्तार कर 26.65 किलो कच्चा मांस और औजार जब्त किए गए।

गिरफ्तार आरोपी:
जीवन लाल मांझी, रुपधर, दीपचंद यादव, बिहारीलाल ध्रुव, खगेश्वर सोरी और नाथुराम मरकाम — सभी निवासी कोयबा, थाना इंदागांव।
वन विभाग ने सभी आरोपियों को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर देवभोग न्यायालय में प्रस्तुत किया।

हिरण को टक्कर मारने वाले वाहन और चालक की तलाश जारी है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57