Advertisement

कोण्डागांव में पीरामल फाउंडेशन का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

कोण्डागांव : कोण्डागांव में पीरामल फाउंडेशन का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

गुरुवार को जिला कलेक्टर कोण्डागांव दीपक सोनी के निर्देशन में चल रहे आकांक्षी जिला प्रोग्राम में नीति आयोग की सहयोगी संस्था पीरामल फाउंडेशन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में विकासखंड कोण्डागांव के बीआरसी भवन में एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कोरोना महामारी के दौरान लर्निंग गैप और लर्निंग लॉस से प्रभावित बच्चों में से अभी शुरुआत में कोण्डागांव जिले के 7200 बच्चों को चिन्हांकित किया गया है। इन बच्चों के लिए विद्यालय से घर जाने के बाद अतिरिक्त टूल के रूप में माइंडस्पार्क ऐप का लाइसेंस वर्जन निःशुल्क उपलब्ध करवाया जा रहा है, इस ऐप में शिक्षण सामग्री और प्रश्नों के स्तर को बच्चों के कक्षा स्तर के अनुरूप रखा गया है एवं बच्चों के लेवल चेक करते हुए उनके स्तर को सुधारकर ऊपर उठाने का प्रयास किया गया है । शिक्षा विभाग कोण्डागांव में इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल, जिला मिशन समन्वयक महेंद्र पांडे मार्गदर्शन में सहायक कार्यक्रम समन्वयक रूपसिंह सलाम के नेतृत्व में पीरामल फाउंडेशन से एडीसी प्रदीप राव की सहायता से संचालित किया जा रहा है। एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला में विकासखंड स्रोत समन्वयक रामलाल नेताम, चयनित शालाओं के शिक्षक और संकुल समन्वयक उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57