Advertisement

युवा महोत्सव के माध्यम से जिले के युवाओं को प्रतिभा प्रदर्शन का बेहतर अवसर मिल रहा – जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कंवर

कोरबा : युवा महोत्सव के माध्यम से जिले के युवाओं को प्रतिभा प्रदर्शन का बेहतर अवसर मिल रहा – जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कंवर

विद्युत गृह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरबा पूर्व में दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव का हुआ शुभारंभ

प्रदेश के पारंपरिक, सांस्कृतिक व खेल गतिविधियों के प्रति लोगों में बढ़ रही रुचि – कलेक्टर झा

युवा महोत्सव के पहले दिन जिले के 1073 प्रतिभागियों ने 38 विधाओं में किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

जिला प्रशासन व खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ आज विद्युत गृह उच्चतर पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोरबा पूर्व क्रमांक-1 के प्रांगण में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर ने कलेक्टर संजीव झा की मौजूदगी में किया। महोत्सव के पहले दिन जिले के 1073 प्रतिभागियों ने 38 प्रकार के विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार हमेशा से छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोक कला,संस्कृति और खेल गतिविधियों को महत्व देने का काम करते रही है। अब जिला स्तरीय युवा महोत्सव के माध्यम से जिले के ग्रामीण व शहरी अंचल के प्रतिभागियों को अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करने का बेहतर अवसर मिल रहा है। इस अवसर पर कलेक्टर संजीव झा ने कहा कि शासन प्रदेश के सांस्कृतिक, पारंपरिक व खेल विधाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में काम कर रही है। इसके पूर्व जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ था। इसी कड़ी में अब जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन हो रहा है। कलेक्टर श्री झा ने कहा कि ये अच्छी बात है कि दो दिवसीय आयोजन के पहले दिन तक विभिन्न पारंपरिक लोक कला, नृत्य, खेल व अन्य गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए अधिक संख्या में प्रतिभागियों का पंजीयन हुआ है। जिससे स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ के लोक कला,नृत्य और पारंपरिक खेलों के प्रति लोगों की रुचि बढ़ी है। कलेक्टर झा ने कहा कि इस आयोजन के बाद विजेता प्रतिभागी संभाग व राज्य स्तर के आयोजन में हिस्सा लेकर जिले व प्रदेश का मान बढ़ाएंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ श्री नूतन कंवर, नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडे, कोरबा एसडीएम श्रीमती सीमा पात्रे, कोरबा जनपद सीईओ सुश्री रुचि शार्दूल, तहसीलदार मुकेश देवांगन, नगर निगम मेयर इन काउंसिल के सदस्य संतोष सिंह राठौर व अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी और प्रतिभागीगण मौजूद रहे। दो दिवसीय युवा महोत्सव का समापन 2 दिसंबर को होगा।
जिला स्तरीय युवा महोत्सव में 38 विधाओं में 1073 प्रतिभागी हुए शामिल – युवा महोत्सव के पहले दिन 15 से 40 वर्ष आयु वर्ग के 1073 प्रतिभागी सम्मिलित हुए। युवा महोत्सव के अंतिम दिवस शुक्रवार को 40 वर्ष आयु वर्ग से अधिक के प्रतिभागी शामिल होंगे। पहले दिन युवा महोत्सव में शामिल प्रतिभागियों ने 38 प्रकार के विधाओं जैसे पारंपरिक नृत्य सुआ, पंथी, कर्मा नाचा, सरहुल नाचा, बस्तरिया लोक नृत्य, राउत नाचा के अलावा पारंपरिक खेल फुगड़ी, भौरा, खो खो, कबड्डी, पारंपरिक वेशभूषा, चित्रकला, वाद विवाद, निबंध प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके अलावा युवाओं ने लोक नृत्य, लोकगीत, एकांकी नाटक, शास्त्रीय गायन (हिंदुस्तानी), शास्त्रीय गायन (कर्नाटक), शास्त्रीय वादन -सितार वादन, बांसुरी वादन तबला वादन, मृदंग वादन, हारमोनियम वादन, गिटार वादन, कत्थक, भरतनाट्यम,ओडिसी, मणिपुरी, कुचिपुड़ी, वीणा वादन एवं तात्कालिक भाषण आदि पारंपरिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रस्तुतियां दी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57