Advertisement

डीईओ के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित शिक्षकों को शो-काज नोटिस जारी

बेमेतरा : डीईओ के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित शिक्षकों को शो-काज नोटिस जारी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द कुमार मिश्रा के द्वारा कल विकासखण्ड बेरला के शासकीय प्राथमिक शाला पिपरोलडीह, कुम्ही, भाठापारा आनंदगांव, सुरहोली, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सुरहोली, कुम्ही, देवरी, शासकीय हाई स्कूल देवरी तथा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सरदा, बारगांव एवं आनंदगांव का निरीक्षण किया गया। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला देवरी के निरीक्षण के दौरान प्रधान पाठक टी.आर.साहू अनुपस्थित पाए गए। 28 नवम्बर 2022 को विद्यालय के एक शिक्षक के द्वारा दिए गए अवकाश आवेदन को भी प्रधान पाठक के द्वारा पाठकान पंजी में एन्ट्री नहीं किया गया इसके लिए प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला देवरी श्री टी.आर.साहू को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। निरीक्षण के दौरान डी.ई.ओ. श्री मिश्रा द्वारा मध्यान्ह भोजन योजना का संचालन, पाठ्यक्रम की प्रगति तथा शिक्षकों की नियमित उपस्थिति के संबंध में जानकारी ली गई। हायर सेकण्डरी स्कूल बारगांव के निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द मिश्रा ने बच्चों से पढ़ाई की जानकारी ली। विद्यार्थियों ने हिन्दी विषय की पढ़ाई नहीं होने की बात बताई जिस पर डी.ई.ओ. मिश्रा ने प्राचार्य को हिन्दी विषय की पढ़ाई प्रारंभ करवाने तथा कृत कार्यवाही से अवगत कराने हेतु निर्देशित किया।
डी.ई.ओ. मिश्रा के निरीक्षण के दौरान शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल आनंदगांव से पोषण कुमार देशमुख सहायक ग्रेड-2, कविता ध्रुव सहायक ग्रेड-3 एवं विरेन्द्र कुमार टण्डन व्याख्याता अनुपस्थित पाए गए। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कुम्ही में श्री प्रकाश चन्द्र साहू शिक्षक एल.बी. अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ सूचना जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47