दिल्ली में डीटीसी बस ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मारी, चार घायल
नयी दिल्ली/ राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की एक बस ने एक ऑटो रिक्शा में कथित तौर पर टक्कर मार दी, जिससे ऑटो चालक और उसकी तीन सवारियां घायल हो गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।.
अधिकारियों ने बताया कि घायल ऑटो चालक की पहचान 32 वर्षीय अमित के रूप में हुई है, जबकि उसके वाहन में सवार जितेंद्र कुकरेजा (22), जतिन (23) और हरिसिता कार्ला (24) को भी चोटें आई हैं।.








