Advertisement

उत्साह एवं उमंग के साथ जिला स्तरीय युवा महोत्सव संपन्न

कोण्डागांव : उत्साह एवं उमंग के साथ जिला स्तरीय युवा महोत्सव संपन्न

युवाओं ने खेल विधाओं सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

विजयी प्रतिभागियों एवं दलों को पुरस्कृत कर किया उत्साहवर्धन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में सथानीय स्वामी-आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल जामकोटपारा कोण्डागांव में जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं ने उत्साह एवं उमंग के साथ खेल विधाओं सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों, चित्रकला एवं व्यंजन स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम और अन्य अतिथियों ने विजयी प्रतिभागियों एवं दलों को पुरस्कृत कर उनका मनोबल बढ़ाया। युवा महोत्सव मे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत लोक नृत्य, लोक गीत, एकांकी नाटक, हारमोनियम वादन, तबला वादन, बांसुरी वादन, गिटार वादन सहित शास्त्रीय गायन एवं शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति दी गयी। वहीं छत्तीसगढ़ की सुआ, पंथी, करमा, सरहुल, राउत नाचा, एवं बस्तरीय लोक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति समिलित रहे। इसके साथ ही खेल विधाओं में कुश्ती, खो-खो, कब्बडी सहित पारंपरिक खेल विधाएं भंवरा, फुगड़ी एवं गेड़ी दौड़ में प्रतिभागियों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया। छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति पर आधारित चित्रकला एवं छत्तीसगढ़ी व्यंजन स्पर्धा में भी प्रतिभागियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। उक्त सभी स्पर्धा में 15 से 40 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं सहित 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के महिला एवं पुरूष प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस मौके पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित सीईओ जिला पंचायत प्रेम प्रकाश शर्मा, एसडीएम कोण्डागांव चित्रकांत ठाकुर और अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा स्कूली शिक्षक-शिक्षिकाएं, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं एवं प्रतिभागी युवक-युवतियां मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मधु तिवारी एवं श्री बीरेन्द्र दीवान ने किया। वहीं वरिष्ठ खेल अधिकारी सुश्री सुधा कुमार ने आभार प्रदर्शन किया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57