छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

Ambikapur : जनचौपाल के आवेदन पर की गई त्वरित कार्यवाही…………….

मैनामती को मिला आबादी पट्टा...........

जनचौपाल के आवेदन पर की गई त्वरित कार्यवाही…………….

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जनचौपाल में प्राप्त आवेदन के त्वरित निराकरण के निर्देश पर एसडीएम उदयपुर शिवानी जायसवाल के द्वारा आवेदिका मैनामती को आबादी पट्टा दिलाया गया। आवेदन पर त्वरित कार्रवाई व  पट्टा मिलने से मैनामती ने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त की। लखनपुर विकासखण्ड के ग्राम केवरा निवासी मैनामती कई दफ्तरों का चक्कर लगाने के बाद भी आबादी पट्टा नहीं मिलने पर विगत मंगलवार को कलेक्टर जनचौपाल में आवेदन देकर आबादी पट्टा देने निवेदन किया। कलेक्टर ने उनके आवेदन पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उदयपुर एसडीएम शिवानी जायसवाल ने बताया कि आवेदिका को वर्ष 2017 में आबादी पट्टा जारी करने आदेश हुआ था परंतु पट्टा प्राप्त नहीं हुआ था। एसडीएम ने तहसीलदार लखनपुर गरिमा ठाकुर को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश के तारतम्य में बुधवार को पुराने प्रकरण अनुसार तथा नियमानुसार पट्टा प्रदान किया गया।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!