
प्रतिभा, सुक्खू और अग्निहोत्री हैं हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल
प्रतिभा, सुक्खू और अग्निहोत्री हैं हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल
नयी दिल्ली, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के विजयी होने के साथ ही पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे बतायी जा रही हैं। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू और मौजूदा विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री भी इस दौड़ में शामिल बताये जा रहे हैं।.
कांग्रेस के लिए एक ऐसे नेता का मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में चुनाव करना चुनौतीपूर्ण है, जो पार्टी को आगे ले जाते हुए उसे एकजुट रख सके। कांग्रेस ने शुक्रवार को यहां अपने सभी नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक बुलाई है और बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष को कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) नेता चुनने के लिए अधिकृत करने का प्रस्ताव पारित होने की संभावना है।.