
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
जयराम ठाकुर: संयोग से मिली थी हिमाचल के मुख्यमंत्री की कुर्सी
जयराम ठाकुर: संयोग से मिली थी हिमाचल के मुख्यमंत्री की कुर्सी
शिमला/ जयराम ठाकुर संयोगवश हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने साल 2017 के हिमाचल विधानसभा चुनाव में भले ही जीत हासिल कर ली थी, लेकिन मुख्यमंत्री पद के चेहरे प्रेम कुमार धूमल को सुजानपुर सीट से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में पार्टी ने मंडी जिले की सिराज सीट से पांच बार के विधायक ठाकुर को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठाया।.
इस बार के चुनाव में वह राज्य में पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के स्वाभाविक चेहरे थे। 12 नवंबर को हुए मतदान से काफी पहले ही भाजपा ने ठाकुर को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर दियाद था।.












