Advertisement

रायपुर : वर्चुअल टेली ओपीडी सेवा के दूसरे दिन 12 मरीजों ने चिकित्सकों से ली सलाह

रायपुर, 06 मई 2021 मेकाहारा, रायपुर में कोरोना के इस संकट काल में लोगों को घर बैठे विशेषज्ञों के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी सलाह प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई वर्चुअल टेली ओ.पी.डी. सेवा का लाभ दूसरे दिन 12 मरीजों ने उठाया। इन लोगों ने राज्य के विभिन्न हिस्सों से वीडियो कॉल के जरिये अपनी समस्या बताकर विशेषज्ञों से सीधे सलाह प्राप्त की। पहले दिन मेडिसिन विभाग से डॉ. डी.पी. लकड़ा, आर्थोपेडिक विभाग से डॉ. विनित जैन, रेस्पिरेटरी (श्वसन) रोग विभाग से डॉ. आर.के. पंडा, मनोरोग विभाग से डॉ. एम.के. साहू तथा त्वचा रोग विभाग से डॉ. विनोद कोसले ने मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का समाधान किया।

      वर्चुअल ओ.पी.डी. में स्मार्टफोन व इंटरनेट के माध्यम से प्रतिदिन अवकाश दिवस को छोड़कर सुबह 10ः30 से 11ः30 बजे तक ऑनलाइन जुड़कर अम्बेडकर अस्पताल के डॉक्टरों से सीधे स्वास्थ्य संबंधी परामर्श सेवा निःशुल्क ले सकते हैं।
लिंक के माध्यम से वर्चुअल ओ.पी.डी. ज्वाइन की जा सकती है। https://zoom.us/kz/94714208087?pwd=VXdZT2VBQ2xzR0tWdW0rL05lS3NwQT09
Meeting ID 947 1420 8087, Passcode: 123456

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

यदि किसी व्यक्ति को इस लिंक के माध्यम में जुड़ने में कठिनाई हो रही है तो दूरभाष नम्बर पर कॉल कर 0771- 2890079 जानकारी ली जा सकती है।
कॅाल सेंटर में आज बालोद जिले के एक मरीज ने अपने परिजन के बारे में जानकारी दी और बताया कि अभी वे होम आइसोलेशन में हैं और उन्हे अस्पताल में भर्ती करना चाहते हैं। कॉल रिसीव करने वाले ऑपरेटर ने उसी समय बालोद के अस्पतालोें के खाली ऑक्सीजन बेड की जानकारी दी और 108 नंबर से एंबुलेंस बुलाकर शिफ्ट करने को कहा जिससे मरीज को तत्काल राहत मिली। इसी प्रकार रायपुर जिले के एक मरीज की पोस्ट कोविड संबंधी समस्या का भी समाधान किया गया। काल करने वाले मरीजों को कोरोना संबंधी लक्षण के बारे में भी जानकारी दी जा रही।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05