Advertisement

तमिलनाडु की आपत्ति के बाद पेरिस के नीलामी घर ने नटराज की मूर्ति की नीलामी रोकी

तमिलनाडु की आपत्ति के बाद पेरिस के नीलामी घर ने नटराज की मूर्ति की नीलामी रोकी

चेन्नई/ पेरिस के नीलामी घर ‘क्रिस्टी डॉट कॉम’ ने 1972 में तमिलनाडु के कोविलपट्टी से चुराई गई भगवान नटराज की 500 साल पुरानी मूर्ति की नीलामी राज्य पुलिस के आपत्ति जताने के बाद रोक दी है।.

क्रिस्टीज ने हाल ही में तुत्तुक्कुडि जिले में कोविलपट्टी के कायथर स्थित प्राचीन श्री कोठंडा रामेश्वर मंदिर से संबंधित नटराज की मूर्ति को शुक्रवार को दो से तीन लाख यूरो में नीलाम करने को लेकर अपनी वेबसाइट पर एक नोटिस जारी किया था।.