छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर

मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की जयंती पर किया नमन

रायपुर : मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की जयंती पर किया नमन

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अविभाजित मध्यप्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके मोतीलाल वोरा को 20 दिसम्बर को उनकी जयंती पर नमन किया है। उन्होंने कहा वोरा ने अपने सरल-सहज और मृदुभाषी व्यक्तित्व से सभी को प्रभावित किया। उनके व्यक्तित्व में सादगी थी, अहंकार उनसे कोसो दूर था। उन्होंने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में अमूल्य योगदान दिया। 
मुख्यमंत्री ने कहा है कि वोरा ने सर्वहारा वर्ग के भलाई के लिए अनेक कार्य किए। अपने लम्बे राजनीतिक जीवन में उन्हें जो भी दायित्व मिला उसे सहज स्वीकार किया। उन्होंने पार्षद से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। जमीनी स्तर से लेकर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई। उन्होंने अविभाजित मध्यप्रदेश में दो बार मुख्यमंत्री का पद संभाला इसके अलावा उन्होंने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के साथ ही केन्द्रीय मंत्रिमंडल में स्वास्थ्य मंत्री का दायित्व भी संभाला। वोरा ने एक पत्रकार के रूप में भी काम किया। पत्रकार के रूप में काम करने के दौरान उन्हें जनता की समस्याओं को नजदीक से देखने का मौका मिला। उनका यह अनुभव उनके राजनीतिक जीवन में भी काम आया। 

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!