
छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य
प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा सांसदों से मोटे अनाज और खेलों को प्रोत्साहित करने को कहा
प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा सांसदों से मोटे अनाज और खेलों को प्रोत्साहित करने को कहा
नयी दिल्ली/ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संसदीय दल की बैठक में बेहतर स्वास्थ्य के लिए मोटे अनाज और खेलों की अहमियत पर बल दिया और सांसदों से इन्हें प्रोत्साहित करने की दिशा में काम करने को कहा।.
बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि मोदी ने भाजपा सांसदों से कहा कि देश के ज्यादातर छोटे किसानों द्वारा उगाए जाने वाले मोटे अनाज को लोकप्रिय बनाना देश की सेवा करने के बराबर है।.












