छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंबलरामपुरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

आदिवासियों के कब्जे की भूमि को गैर आदिवासियों के नाम करने की शिकायत

कलेक्टर ने समिति गठित कर दिये जांच के आदेश

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बलरामपुर/ शासन के मंशानुरूप आमजनों के समस्याओं का प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है तथा आज आयोजित जनदर्शन में 31 आवेदन प्राप्त हुए हैं। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए जनदर्शन में प्राप्त शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये।
ग्राम सेमराकटरा के निवासी मोहन कोल, जीतलाल कोड़ाकू, रामसाय कुम्हारिया सहित 20 ग्रामीणों द्वारा कलेक्टर जनदर्शन में तात्कालीन हल्का पटवारी बीना भगत एवं राजस्व निरीक्षक ईश्वरचन्द्र यादव द्वारा वन ग्राम सर्वे सेमराकटरा में आदिवासियों के कब्जे की भूमि को गैर आदिवासियों के नाम पर करने की शिकायत की। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने शिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए जांच समिति गठित कर एक सप्ताह के भीतर जांच रिर्पोट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं, जांच समिति में अपर कलेक्टर एस.एस.पैकरा, प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बलरामपुर भरत कौशिक व डिप्टी कलेक्टर श्री राजीव जेम्स कुजूर होंगे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!