ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

Aaj Ka Rashifal 25 August 2025: सोमवार को बना है बेहद शुभ सिद्ध योग, इन 4 राशियों के लिए दिन रहेगा सफलतादायक, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 August 2025: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि सोमवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 06 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 50 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। अब जानिए सभी 12 राशियों का आज का राशिफल विस्तार से यहां।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

आज का मेष राशि (25 अगस्त 2025)

आज पूरे दिन भाग्य आपके साथ रहेगा। आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत करेंगे, जिसमें आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज आपका सामाजिक गतिविधियों में भी रुझान बढ़ेगा। आज आप फाइनेंस से रिलेटिड सारे काम समय पर निपटा लेंगे। इस राशि की महिलाएं घर से ही किसी बिजनेस की शुरुआत कर सकती हैं, जिसमें परिवार का पूरा सपोर्ट रहेगा। आज किसी अनजान व्यक्ति के सहयोग से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप जीवनसाथी को सरप्राइज देने के लिए ज्वेलरी खरीदने जा सकते हैं।

  • शुभ अंक- सिल्वर
  • शुभ रंग- 04

आज का वृषभ राशि (25 अगस्त 2025)

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज आप अपने सपनों को पूरा करने के लिए अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलेंगे और अपनी जीवन शैली में बदलाव करेंगे। आज आप किसी चीज को बिना जाने – समझे उसके बारे में फैसला करने से बचें। आज  आपको अपने करियर को लेकर थोड़ी उलझन हो सकती है, लेकिन किसी समझदार व्यक्ति का साथ मिलने से राहत मिलेगी। आज आप अपने स्वास्थ्य का अच्छे से ख्याल रखें और बाहर का खाना अवॉयड करें, जिससे हेल्दी रहें। आज की गई मेहनत का आपको साकारात्मक परिणाम जरुर मिलेगा।

  • शुभ अंक- नीला
  • शुभ रंग- 06

आज का मिथुन राशिफल (25 अगस्त 2025)

आज का दिन आपके लिए मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। इस राशि के बच्चे आज मन लगाकर पढाई करेंगे, जिससे टेस्ट में अच्छे अंक प्राप्त होंगे। आज आप परिवार के साथ बैठकर इंजॉय करेंगे, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आपका धार्मिक तथा आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़ी गतिविधियों में कुछ समय बीतेगा, साथ ही जरूरतमंद लोगों की सहायता करके मानसिक सुकून भी मिलेगा। आज आपका मन रचनात्मक चीजों में लगेगा, आज आप अधूरी पड़ी पेंटिंग को पूरा कर सकते हैं।

  • शुभ अंक- नारंगी
  • शुभ रंग- 09

आज का कर्क राशिफल (25 अगस्त 2025)

आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है। आज आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है, जिससे आपका मन शांत रहेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं, जहां आपको आनंद की एक अलग ही अनुभूति होगी। आज आप जितना हो सकें दूसरों की राय लेकर ही किसी काम की शुरूआत करें सफलता मिलनी तय है। ऑफिस में आज आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है, आपका एक गलत कदम आपको उलझन में डाल सकता है। आज आप दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे।

  • शुभ अंक- पर्पल
  • शुभ रंग- 03

आज का सिंह राशिफल (25 अगस्त 2025)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।  आज आपको किसी करीबी से शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे आपका दिन बन जायेगा। आज आप अपने बच्चों का आत्म बल बनाये रखने में सहयोग अवश्य करेंगे। आज कर्मचारियों की मदद से बिजनेस की गतिविधियां ठीक तरह से चलती रहेंगी, जिससे आपको  ख़ुशी मिलेगी। आज आपको अपने काम से रिलेटिड अथॉरिटी मिल सकती है , जिससे आप बेहतर तरीके से काम कर पायेंगे।

  • शुभ अंक- महरून
  • शुभ रंग- 08

आज का कन्या राशिफल (25 अगस्त 2025)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा बना रहेगा। आज व्यापार में किसी ऐसी  कंपनी के साथ डील फाइनल होगी, जो आपको उम्मीद से अधिक फायदा करायेगी। आज घर में परिवारजनों के साथ मिल-जुलकर कुछ नवीनीकरण व साज-सज्जा को लेकर विचार-विमर्श रहेगा। आज ऑफिस में चल रहा प्रोजेक्ट पूरा होने से राहत मिलेगी, जिससे अन्य कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। आज आप माता – पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा के लिए जा सकते हैं। इस राशि के डॉक्टर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपके मन में बहुत सी सकारात्मक भावनायें आयेंगी। इस राशि के विवाहित अधिक से अधिक समय जीवनसाथी को दें, रिश्तों में मधुरता बढ़ेंगी।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
  • शुभ अंक- सफेद
  • शुभ रंग- 04

आज का तुला राशिफल (25 अगस्त 2025)

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपको सरकारी कामों में समझदार व्यक्ति से राय मिलेगी, जिससे आपका काम आसान हो जायेगा। आज आपका व्यक्तित्व व रहन-सहन के प्रति अधिक सजग रहना लोगों के बीच आकर्षण का कारण बनेगा। आज समाज में आपकी छवि और अधिक निखरेगी। आज आप अपनी कार्यप्रणाली व्यवस्थित बनाए रखेंगे, जिससे समय की बचत होगी। इस राशि के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आज अच्छी खबर मिलेगी।

  • शुभ अंक- लाल
  • शुभ रंग- 05

आज का वृश्चिक राशिफल (25 अगस्त 2025)

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको बिजनेस में बहुत ही सोच समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता है, जिससे आप अधिक से अधिक लाभ कमा सकें। आज आप जीवनसाथी से मन की बात शेयर कर सकतें हैं, जिससे आपको बहुत हल्का महसूस होगा। आज आप ऑफिस में सबके बीच सामंजस्य बनाकर रखेंगे। आज आपके घर पर अचानक रिश्तेदार का आगमन होगा , जिससे परिवार में चहल – पहल बनी रहेगी। आज आपके मन में किसी विशेष मुद्दे को लेकर विचार-विमर्श चलता रहेगा।

  • शुभ अंक- ग्रे
  • शुभ रंग- 03

आज का धनु राशिफल (25 अगस्त 2025)

आज का दिन आपके लिए उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। आज आपके रोजगार की तलाश ख़त्म होगी, आप पार्टनरशिप में किसी काम की शुरुआत कर सकते हैं। आज आपका समय दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ बीतेगा, जिससे आपके रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आज आपको समारोह में जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। इस राशि के कारोबारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है, नये लोगों से डील पक्की हो सकती है।

  • शुभ अंक- भूरा
  • शुभ रंग- 01

आज का मकर राशिफल (25 अगस्त 2025)

आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। आज आप वो पाने में सफल रहेंगे, जिसके लिए आपने कड़ी मेहनत की थी। आज आप व्यावसायिक योजना बनाने में सफल रहेंगे, आगे चलकर जिसमें आपको अच्छा लाभ होगा। इस दौरान आपको अपने खर्चे पर नजर रखने की जरूरत है। आज आप काम के साथ – साथ अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें, जिससे आप बेहतर तरीके से काम कर पायें। आज जीवनसाथी के साथ रिश्तों में ताल – मेल बना रहेगा और आप कुछ गिफ्ट भी कर सकते हैं।

  • शुभ अंक- मेजेंटा
  • शुभ रंग- 02

आज का कुंभ राशिफल (25 अगस्त 2025)

आज का दिन आपके लिए आशाजनक बना रहेगा। आज आप आर्थिक रूप से समृद्ध रहेंगे और आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आज आप बातचीत के दौरान कुछ भी कहने से पहले शब्दों पर ध्यान दें, जिससे आपके आपसी रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। इस राशि के लेखक आज अपनी पुस्तक का लोकार्पण कर सकते हैं, जिसे समाज के द्वारा खूब पसंद किया जायेगा। आज बच्चे पढ़ाई के साथ – साथ खेल – कूद में भी मन लगायेंगे, जिससे फिजिकल हेल्थ ठीक रहेगी।

  • शुभ अंक- पिंक
  • शुभ रंग- 07

आज का मीन राशि (25 अगस्त 2025)

आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक बना रहेगा। आज आप कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं बनाएंगे, जिसमें आपको कर्मचारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आप ऑफिस के प्रोजेक्ट को बहुत अच्छे से पूरा करेंगे, जिससे बॉस खुश होकर आपका प्रमोशन कर सकते हैं। इस राशि के खेल – कूद में रूचि रखने वाले छात्रों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा, जिसमें वे अच्छा परफॉर्म करेंगे। आज आप अपने व्यक्तिगत, और पारिवारिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आप ज्यादातर मामलों में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे।

  • शुभ अंक- हरा
  • शुभ रंग- 09
Ravi

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!