छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर

Chhattisgarh News : प्रदेश में अब तक 4.43 लाख मीटरिक टन धान की हो चुकी खरीदी

रायपुर : प्रदेश में अब तक 4.43 लाख मीटरिक टन धान की हो चुकी खरीदी

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

एक लाख 38 हजार 651 किसानों ने बेचा धान,खरीदी के साथ-साथ मिलिंग के लिए हो रहा है धान का उठाव,मिलिंग के लिए राज्य में 1959 राइस मिलर्स का पंजीयन

रायपुर, 04 दिसम्बर 2021राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए एक दिसम्बर से शुरू हुई धान खरीदी के तहत अब तक 04 लाख 43 हजार 441 मीटरिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। इन तीन दिनों में 1,38,651 किसानों ने उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर अपना धान बेचा है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

उपार्जन केन्द्रों में टोकन के आधार पर किसान धान बेचने के लिए पहुंच रहे है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार खरीदी केन्द्रों में किसानों की सहूलियत और धान खरीदी की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी लगातार धान खरीदी केन्द्रों का दौरा कर धान उपार्जन की व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के समान्तर धान का उठाव भी समितियों से मिलर्स करने लगे हैं, ताकि धान की खरीदी के साथ-साथ राज्य में कस्टम मिलिंग का काम भी सुचारू रूप से हो सके। इसके लिए प्रदेश में 1959 राइस मिलर्स का पंजीयन किया गया है। धान के उठाव के लिए मिलर्स को अब तक 17 हजार 871 मीटरिक टन का डी.ओ. भी जारी किया जा चुका है, जिसके एवज में मिलर्स धान का उठाव भी करने लगे हैं।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!