Advertisement

रायपुर : कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के करण मुख्य प्रहरी और तीन प्रहरी निलंबित : गृह एवं जेल मंत्री ताम्रध्वज साहू के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई

रायपुर, 08 मई 2021महासमुंद जिला जेल से दीवाल फांदकर 5 कैदियों के फरार होने की घटना पर गृह एवं जेल मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने जेल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। फलस्वरूप कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने के कारण मुख्य प्रहरी सहित तीन प्रहरी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

    मुख्यालय जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा आज जारी निलंबन पत्र में कहा गया है कि सी.सी.टी.व्ही फूटेज एवं उत्पन्न परिस्थिति के आधार पर 6 मई 2021 को दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक तैनात मुख्य प्रहरी श्री राजकुमार त्रिपाठी और प्रहरी श्री गणेश कुमार एक्का, श्री भरतलाल सेन एवं श्री सुखीराम कोसले को कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
जेल मुख्यालय से जारी पत्र में कहा गया है कि जिला जेल महासमुंद में परिरूद्ध पांच विचाराधीन बंदी धनसाय उम्र 33 वर्ष, डमरूधर उम्र 24 वर्ष, राहुल उम्र 22 वर्ष, दौलत उम्र 23 वर्ष एवं करन उम्र 21 वर्ष विभिन्न धाराओं के तहत जेल में परिरूद्ध थे। ये पांचों कैदी लगभग अपरान्ह 3 से 3.30 बजे बैरक नम्बर 5 से लगे दीवार में दो बंदियों के उपर एक बंदी चढ़कर टयूब राड की पट्टी के सहारे एक गमछा एवं एक शॉल को जोड़कर हुक को सोलर फ्रेंसिंग वायर के क्लेम्प में फंसाया तथा उसके सहारे पांचों बंदी बारी-बारी से चढ़कर जेल से फरार हो गए। फरार पांच बंदियों में से तीन बंदी डमरूधर, दौलत एवं करन को पुनः गिरफ्तार कर लिया गया है। दो बंदियों धनसाय एवं राहुल की तलाश जारी है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57