छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंबलरामपुरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बलरामपुर: रघुनाथनगर पुलिस को गांजा तस्करी के मामले में बड़ी सफलता

बलरामपुर: रघुनाथनगर पुलिस को गांजा तस्करी के मामले में बड़ी सफलता

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

बलरामपुर। रघुनाथनगर पुलिस को गांजा तस्करी के मामले में बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने लग्जरी एसयूवी से गांजा तस्करी किए जा रहे 76 लाख रुपए के गांजा को जप्त किया है. रघुनाथनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कमलपुर गांव में लग्जरी पजेरो वाहन खड़ी है. वाहन में अवैध सामान का परिवहन किया जा रहा है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की. इस दौरान अलग-अलग बोरों में भरे हुए गांजे का पैकेट मिलता है. वाहन से 368 किलो गांजा जप्त किया गया है, जिसकी कीमत 76 लाख रुपए बताई जा रही है.

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

पुलिस के पहुंचने से पहले ही गाड़ी छोड़कर तस्कर फरार हो गया था. पुलिस ने अज्ञात गांजा तस्कर के खिलाफ मामला पंजीबद्ध करते हुए कार्रवाई शुरू की है. बलरामपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि तस्कर ओडिशा से लेकर मध्य प्रदेश की ओर जाने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस की सक्रियता से तस्कर गांजा तस्करी करने में नाकाम हुए.

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!