छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरगुजा
Trending

आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल: 17 जनवरी को घुनघुटा बांध में जिला स्तरीय बाढ़ बचाव अभ्यास

अंबिकापुर में आपदा प्रबंधन तैयारियों को लेकर 17 जनवरी 2026 को घुनघुटा बांध में जिला स्तरीय बाढ़ बचाव मॉक ड्रिल आयोजित, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ सहित सभी विभाग होंगे शामिल।

आपदा प्रबंधन तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय मॉक ड्रिल अभ्यास

17 जनवरी को घुनघुटा बांध में प्रातः 11 बजे से होगा आयोजन

अंबिकापुर | 16 जनवरी 2026 | जिले में प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की तैयारियों को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय मॉक ड्रिल अभ्यास (बाढ़ बचाव) का आयोजन किया जा रहा है। यह अभ्यास राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA), भारत सरकार द्वारा जारी वार्षिक कैलेंडर वर्ष 2025-26 के अंतर्गत किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

इस अंतर्गत जिला स्तरीय मॉक ड्रिल अभ्यास का मुख्य आयोजन 17 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे
घुनघुटा बांध, ग्राम लिबरा, तहसील दरिमा में किया जाएगा।

मॉक अभ्यास में एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ के साथ-साथ जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग, स्वयंसेवी संस्थाएं एवं अन्य बचावकर्ता दलों की सक्रिय सहभागिता रहेगी।


मॉक ड्रिल से पूर्व टेबल टॉप अभ्यास एवं समन्वय बैठक

मॉक अभ्यास की तैयारियों और विभागीय समन्वय को लेकर आज जिला पंचायत सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्री सुनील कुमार नायक की अध्यक्षता में टेबल टॉप अभ्यास एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री अमृत लाल ध्रुव,
एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडर श्री पवन जोशी,
सब-इंस्पेक्टर श्री अभिजीत साहू सहित सभी संबंधित विभागों के नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बैठक में मॉक ड्रिल की रूपरेखा, आपसी समन्वय, संचार व्यवस्था एवं विभागवार दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान जानकारी दी गई कि 03 वाहिनी एनडीआरएफ, मुण्डली (कटक, ओडिशा) से 20 से 25 सदस्यीय टीम मॉक ड्रिल के दौरान जिले में रहकर तकनीकी एवं व्यावहारिक सहयोग प्रदान करेगी।


विभागों को सौंपे गए दायित्व

अपर कलेक्टर श्री सुनील कुमार नायक ने मॉक अभ्यास के सफल आयोजन हेतु सभी विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए—

  • वन विभाग द्वारा बांस-बल्ली की व्यवस्था
  • जिला सेनानी, सरगुजा द्वारा गोताखोर, प्रशिक्षित तैराक, नाव, मोटर बोट, फायर ब्रिगेड, सुरक्षा जाल, रस्सी, सीढ़ी, ईंधन, एनडीआरएफ टीम के आवास एवं लॉजिस्टिक सहायता
  • जल संसाधन संभाग, अंबिकापुर द्वारा शुद्ध पेयजल व्यवस्था
  • जनपद पंचायत, अंबिकापुर द्वारा पंडाल, टेंट एवं माइक व्यवस्था
  • मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा चिकित्सा सुविधा एवं एम्बुलेंस उपलब्ध कराना
  • जिला शिक्षा अधिकारी एवं पी.जी. कॉलेज अंबिकापुर के प्राचार्य द्वारा एनसीसी छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित करना

प्रशासन का उद्देश्य आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, समन्वय एवं जन-जीवन की सुरक्षा को प्राथमिकता देना है।

 

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!