Advertisement

सर्दियों में घर पर परफेक्ट दही जमाने में होती है दिक्कत, तो एक बार जरूर ट्राई करें ये टिप्स

दही सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। सबसे खास बात यह है कि दही सेहत के साथ-साथ खाने का स्‍वाद भी बढ़ाता है। यही वजह है कि ज्यादातर लोग खाने में दही लेना पसंद करते हैं। एक तरफ जहां कुछ लोग दही को घर पर जमाते हैं तो वहीं कुछ लोग मार्केट का दही खाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप रोजाना बाजार से दही खरीदकर खाएंगे तो ये आपकी पॉकेट पर काफी भारी पड़ेगा। ऐसे में क्यों न दही बाहर से खरीदकर लाने की बजाए इसे घर पर ही जमाया जाएं।

हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें घर पर दही जमाने में दिक्कत होती है। खासतौर पर सर्दियों के मौसम में दही जमाना काफी मुश्किल हो जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसे ट्रिक्स और टिप्स जिसे अपनाकर आप घर पर आसानी से दही जमा सकते हैं। आइए जानते हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

घर पर दही जमाने के लिए जरूरी ये चीजें

  • फुल क्रीम दूध
  • दो चम्मच दही का जामन
  • दही जमाने की विधि

घर पर दही जमाने की विधि

  • दही जमाने के लिए हमेशा फुल क्रीम दूध का ही इस्तेमाल करें। क्योंकि फुल क्रीम दूध से दही मलाईदार जमेगी।
  • दही जमाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में दूध को अच्छी तरह खौला दें।
  • उसके बाद जिस बर्तन में दही जमाना है उसमें दूध डाल दें।
  • इस बात का ध्यान रखें कि जितना दही जमाना है उसी के हिसाब से दूध लेना है। इसका मतलब यह हुआ कि अगर आपको एक किलो दही जमाना है तो एक लीटर दूध लें।
  • अगर आप सर्दियों में दही जमा रहे हैं तो दूध को थोड़ा ज्यादा गर्म लें।
  • जिस बर्तन में दही जमाना है उसमें दूध डालकर दें।
  • अब इसमें दो चम्मच दही का जामन डालकर अच्छे से फेट लें और फिर इसे ढककर ऐसी जगह पर रख दें जहां इसे कोई हिलाए नहीं।
  • अगर आप सर्दी के मौसम में दही जमा रहे हैं तो इसे 10 से 12 घंटे तक के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57