ब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

सर्दियों में फटे होंठों और बेजान बालों के लिए देसी घी है बेहद फायदेमंद, ऐसे करें इस्तेमाल

देसी घी हर किसी के किचन में पाई जाती है। घी के तड़के से पूरा किचन महक जाता है। इसकी ज़रा सी मौजूदगी खाने को स्वादिष्ट बना देती है। लेकिन घी सिर्फ खाने में ही असरदार नहीं है, बल्कि इससे कई फायदे भी मिलते हैं। दादी-नानी के नुस्खों को आज़माने वाले लोग आज भी देसी घी को बालों और त्वचा की देखभाल के लिए इस्तेमाल करते हैं। हम आपको बता दें कि चेहरे और बालों को चमकदार बनाने के साथ-साथ घी पिगमेंटेशन भी दूर करता है। साल 2009 के एक अध्ययन के अनुसार, गाय का घी शरीर के लिए बहुत लाभदायक है। इसे आयुर्वेद में अमृत माना जाता है। आज हम आपको घी से त्वचा और बालों को मिलने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

देसी घी से मिलने वाले फायदे

  1. ओमेगा फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर घी फ्री रेडिकल्स हटाता है। यह स्किन को नरिश कर उसे कोमल और चमकदार बनाता है। साथ ही इसमें प्राकृतिक मॉइस्चराइजर होता है जिससे स्किन हाइड्रेटेड रहती है।
  2. सर्दियों में लोगों के होंठ बहुत ज़्यादा फटते हैं। ऐसे में आप घी को का इस्तेमाल करें। घी को आप किसी भी समय लगा कस्ते हैं। इसे लगाने से आपके होंठ मुलायम होंगे। इसलिए यह फटे होठों के लिए भी बेहतरीन है।
  3. हमारी दादी-नानी अक्सर हेल्दी बालों के लिए घी का इस्तेमाल करती हैं। घी में मौजूद विटामिन ए और ई बालों को मुलायम बनाने में मदद करते हैं।  साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट टॉक्सिन्स को होते हैं जो बालों को फ्रिजी बनाते हैं

ऐसे लगाएं घी

देसी घी को आप अपनी स्किन या बालों पर सीधा लगा सकते हैं। इसे लगाने के बाद मसाज करें। साथ ही आप अपने घर में इसका फेस मास्क, लिप बाम और हेयर मास्क भी बना सकते हैं।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!