Advertisement

ये चार सुपरफूड आपके बेजान रूखे बालों में भरेंगे जान, स्किन का भी रखेंगे ख़ास ख्याल

आपके बेहतरीन खानपान की झलक आपके स्किन और बालों पर भी दिखती है। हेल्दी स्किन और मजबूत बालों  के लिए आपका डाइट बहुत अच्छा होना चाहिए। बेजान बालों और डल स्किन से छुटकारा पाने के लिए हर रोज़ न्यूट्रिशन लेना ज़रूरी है। ये न्यूट्रिशन आपको आपके किचन में बड़ी आसानी से मिल जाएंगे। इन हेल्दी फूड की मदद से स्किन और हेयर को हेल्दी बनाया जा सकता है।

चिया सीड

न्यूट्रिशन से भरपूर चिया सीड स्किन और हेयरके लिए बेहद फायेदमंद है। चिया सीड में जिंक होता है जो एक्ने को कम कर, स्किन की सॉफ्टनेस को बनाए रखता है। इनमे मौजूद मैग्नेशियम स्ट्रेस को कम करता है और स्किन को हेल्दी बनाता है। इन्हें पानी में भिगा लें या उन्हें ग्राइंड करके पाउडर बना सकते हैं और उस पाउडर को सलाद और जूस में दाल कर पिया जा सकता है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

अलसी के बीज

अलसी के बीज में फ़ाइबर होता है जो इंटेस्टाइन को हेल्दी बनाए रखते हैं, यह कॉन्स्टिपेशन को कम कर साफ़ स्किन देते हैं। इसमें ओमेगा थ्री फॅटी एसिड भी होते हैं जो वेजेटेरियन लोगों के लिए काफी फायदेमंद है। अलसी को एंटी-एजिंग फूड भी माना जाता है।

नट्स

नट्स को न्यूट्रिशन का पावरहाउस कहा जाता है। यह फाइबर का एक अच्छा सोर्स है। यह इंटेस्टाइन ट्रॅक्ट को हेल्दी रखता है जिससे इन्फ्लेमेशन में कमी आती है। बादाम और वॉलनट को कच्चा ही खाना चाहिए। हेयर लॉस को रोकने में ब्राज़ील नट्स बहुत काम के होते हैं। नट्स से हेयर की क्वालिटी बेहतर बनती है।

एवोकॅडो

एवोकॅडो सुपर फूड है यह हेयर ट्रीटमेंट के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इसमें विटामिन ई होता है, जो एंटीऑक्सिडेंट है और डॅमेज हुई स्किन को रिपेयर करता है। इसमें विटामिन सी है, जो स्किन को अल्ट्रा वायलेट डॅमेज से बचाते हैं। इसमें शामिल एंटीऑक्सिडेंट स्किन टोन को बेहतर बनाते हैं। इसमें मौजूद फॅटी एसिड स्किन को मॉइश्चराइज़ रखते हैं डॅमेज हेयर को रिपेयर भी करते हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57