Advertisement

शुगर रोगी आज ही घर में लगा लें ये 3 पौधे, कंट्रोल रहेगी डायबिटीज और सेहतमंद रहेंगे आप

डायबिटीज (diabetes) एक ऐसी बीमारी है जिससे दुनियाभर के लोग परेशान हैं। लेकिन, ध्यान वाली बात यह है कि अगर आप अपनी डाइट और लाइफस्टाइल को कंट्रोल करें तो इस समस्या से बच सकते हैं। लेकिन, आज हम बात डाइट और एक्सराइज की नहीं करेंगे बल्कि, कुछ पौधों की करेंगे जिसे एंटी डायबिटीक (Antidiabetic) कहा जाता है। खास बात ये है कि आप इन्हें घर में लगाकर (Medicinal plants used for treatment of diabetes in hindi) लंबे समय तक के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं और फास्टिंग ब्लड शुगर समेत कई समस्याओं से बच सकते हैं।

शुगर के लिए कौन सा पौधा सबसे अच्छा है-Antidiabetic plants in hindi

1. एलोवेरा-Aloe Vera for diabetes

एलोवेरा, शुगर की बीमारी में कारगर तरीके से काम कर सकता है। इसलिए, डायबिटीज के रोगियों को इसे अपने घर में लगाना चाहिए। International Journal of Phytotherapy and Phytopharmacy की मानें तो, रोजाना 2 एलोवेरा जेल का सेवन शुगर स्पाइक को रोकने में मदद कर सकता है। ये ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके अलावा, यह डायबिटीज से जुड़े लक्षणों जैसे मोटापा और शरीर में सूजन कंट्रोल करने में मदद करता है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

2. शुगर का पौधा (स्टीविया प्लांट)-Stevia plant

शुगर का पौधा या स्टीविया में स्टीविओल ग्लाइकोसाइड्स नामक यौगिक होते हैं जो चीनी की तुलना में लगभग 150-300 गुना अधिक मीठे होते हैं। हालांकि, स्टेविया कैलोरी में इतना कम है कि इसे जीरो कैलोरी प्लांट कहा जाता है। डायबिटीज रोगी अगर रोजाना इसे खाली पेट चबाएं तो ये शुगर स्पाइक को कम करने के साथ, मोटापा, ज्यादा प्यास लगना और पेशाब से जुड़े इसके सभी लक्षणों को कंट्रोल करने में मदद करेगा।

3. इंसुलिन प्लांट-Insulin Plant

इंसुलिन प्लांट को मेडिकल टर्म में कोक्टस इग्नस (costus igneus) कहा जाता है। ये एक ऐसा पौधा है जो इंसुलिन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है और शरीर में शुगर कंट्रोल करने में मदद करता है। इस तरह ये खाने से निकलने वाले शुगर को पचाकर शरीर में डायिटीज कंट्रोल करता है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57