Advertisement

सुबह खाली पेट दूध पीना चाहिए कि नहीं? जानें उम्र और सेहत अनुसार दूध पीने का सही तरीका और समय

दूध अपने आप में एक सुपरफूड है। ऐसा इसलिए कि इसमें प्रोटीन है, हेल्दी फैट हैं और कैल्शियम जैसे जरूरी मल्टी न्यूट्रिएंट्स हैं। ये जहां शरीर में जा कर मांसपेशियों को हेल्दी रखने और हड्डियों को मजबूत करते हैं वहीं, ये ये ब्रेन बूस्टर भी है। क्योंकि दूध में विटामिन डी भी होता है जो कि ब्रेन के काम काज को बेहतर बनाता है। लेकिन, सवाल ये है कि दूध पीने का सही समय (best time to drink milk day or night in hindi) क्या है। आइए, जानते हैं।

सुबह खाली पेट दूध पीना चाहिए कि नहीं-Drinking milk in morning empty stomach is good or bad?

किसके लिए फायदेमंद-Drinking milk in morning empty stomach benefits

सुबह खाली पेट दूध पीने के फायदे कई हैं। जैसे कि ये प्रोटीन और इसकी एनर्जी ब्रेन बूस्ट करने में मदद करता है। ये पचने में लंबा समय लेता है जिससे भूख नहीं लगती। इसलिए बच्चों को सुबह दूध पीने को दिया जाता है ताकि उनका पाचन तंत्र इसे आराम से पचा लें। इससे दिमाग तेज होने के साथ हड्डियां मजबूत होती हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

किसके लिए नुकसानदेह-Drinking milk in morning empty stomach side effects

लेकिन, बड़े-बूढ़े लोग जिनका, पाचन क्रिया कमजोर है उन्हें सुबह खाली पेट दूध के सेवन से बचना चाहिए। ये उनमें पेट दर्ज, अपच और कब्ज की समस्या का कारण बन सकता है।

रात में दूध पीना चाहिए या नहीं-Drinking milk at night is good or bad?

रात में दूध पीना कई बार तो फायदेमंद होता तो कई बार नुकसानदेह हो सकता है। जैसे जिन लोगों को सुबह खाली पेट दूध नहीं पचता उन्हें रात में दूध पीना चाहिए। ताकि, ये आसानी से पच जाता है और कब्ज की समस्या का भी कारण नहीं बनता है। इससे अलावा ये नींद की कमी को दूर करने में भी मददगार है। तो, कुछ लोगों को इससे कफ की समस्या होती है, ऐसे में इसे शाम को पिएं।

जानें दूध पीने का सही तरीका और समय- What is best time to drink milk

दूध पीने का सही तरीका ये है कि आप इसे रात में पिएं। साथ ही गर्म दूध में हल्दी मिला कर पिएं। इसके अलावा जो लोग खाली पेट दूध पीना चाहते हैं वो गर्म नहीं ठंडा दूध पिएं ताकि ये पाचन तंत्र और एसिडिटी से जुड़ी समस्याओं का कारण न बने।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57